Bikaner : छह जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाएं अस्थायी कोच…..


बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे ने छह जोड़ी रेल गाड़ियों में अस्थाई अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 14707 और 14708 बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 14 से 30 नवंबर तक एवं दादर से 15 नवंबर से एक दिसंबर तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14701 व 14702 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 13 से 23 नवंबर तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 15 से 25 नवंबर तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। ट्रेन संख्या 12458 व 12457 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर में बीकानेर से 13 से 15 नवंबर तक एवं दिल्ली सराय से 15 से 17 नवंबर तक एक द्वितीय स्लीपर कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।

ट्रेन संख्या 22421 व 22422 दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 14 से 16 नवंबर तक एवं जोधपुर से 15 से 17 नवंबर तक एक द्वितीय स्लीपर कोच तथा ट्रेन संख्या 20475 व 20476 बीकानेर-पुणे-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 20 से 27 नवंबर तक एवं पुणे से 21 से 28 नवंबर को एक सैकर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04713 व 04714 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 23 से एवं बान्द्रा

टर्मिनस से 24 नवंबर को एक सेकंड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।

बीकानेर स्थानीय मंडी में शुक्रवार को ग्वार-गम के भाव में तेजी आई। अन्य जिंसों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज: गेहूं ढेरी 2500-2600, गेहूं-2851 : 2800-3100, गेहूं-1482 : 3000-3200, बाजरी 2300-2500, ज्वार 2900-3200, जौ ढेरी 1850-1950 रुपए। ग्वार: ग्वार लूज 5400, ग्वार डिलीवरी 5400, जोधपुर ग्वार 5625 ग्वारगम 11300 रुपए। तिलहन (मंडी लूज के भाव): सरसों 4700-5200, मूंगफली 5500-7400, मोठ 6000-6300, मूंग 7000-7600 रुपए। चना 6000 रुपए। गुड़-चीनी: गुड़ लड्‌डू 4000-4050, रसकट 3000-3400, शक्कर 4500, यूपीएम चीनी 4000-4050, चीनी रिफाइंड 4150-4200, महाराष्ट्र चीनी 3925-4000। दाल-दलहन: मूंग छिलका दाल 9700-10100, मूंग मोगर 10200-10600, मोठ मोगर 9100, मोठ मोगर खड्डा 10000, उड़द मोगर 11500-13000, उड़द साबत 10300-10800, काबुली चना 16500, चना दाल 7300-7700, मसूर साबत 7400, मसूर दाल 7700, लक्ष्मी प्रोटीन अरहर दाल 15100, लोबिया 7500, राजमा 105 मूंग साबत 9700-10000।


CATEGORIES
Share This