बीकानेर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उतरे प्रत्याशियों के नाम के साथ राम का उल्लेख सर्वाधिक….. है…..










राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीकानेर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उतरे प्रत्याशियों के नाम के साथ राम का उल्लेख सर्वाधिक है। चुनाव में 76 प्रत्याशी चुनाव मैदान में करीब पच्चीस फीसदी प्रत्याशियों के नाम के साथ राम शब्द का उल्लेख है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीकानेर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उतरे प्रत्याशियों के नाम के साथ राम का उल्लेख सर्वाधिक है। चुनाव में 76 प्रत्याशी चुनाव मैदान में करीब पच्चीस फीसदी प्रत्याशियों के नाम के साथ राम शब्द का उल्लेख है। जबकि लाल और सिंह शब्द का उल्लेख भी अधिक प्रत्याशियों के साथ है। प्रत्याशियों के नाम के साथ कुमार, दास, नाथ, दयाल, देवी, कुमारी शब्दों का उल्लेख भी कई नाम के साथ है।
महिला प्रत्याशियों के नाम के साथ देवी, कुमारी शब्द है। वहीं दास, नाथ, दयाल, सुंदर, श्याम, चन्द्र, चंद, प्रकाश आदि शब्दों का उपयोग भी प्रत्याशियों के नाम के साथ हुआ है।
सातों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियो में से 18 प्रत्याशियों के नाम के साथ राम शब्द का उल्लेख हुआ है।
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों तोला राम उपाध्याय, तीर्थराम, मंगला राम गोदारा, भीखाराम नाई, गोविन्द राम मेघवाल, सीता राम, पप्पू राम, रेवन्त राम पंवार, प्रताप राम, खेता राम, शिवदान राम, मगना राम, मोती राम, राम प्रताप, आशा राम, फूसा राम, भरत राम, परमा राम में नाम की शुरुआत, मध्य अथवा अंत में राम शब्द का उल्लेख हुआ है।

