एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने एक ही बूथ पर किया मतदान…….


बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कोचरों का चौक िस्थत भैरव रतन स्कूल मतदान केन्द्र के भाग संख्या 132 पर एक परिवार के चार पीढ़ी के सदस्यों ने एक साथ मतदान किया। परिवार के मुखिया माणक चंद कोचर के साथ उनके पुत्रों, पुत्र वधुओं, पौत्र-पौत्र वधुओं, पड पौत्र और पड पौत्रियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र के अनेकों रंग देखने को मिले। ऐसा ही एक खूबसूरत पल बीकानेर में देखने को मिला, जब लोकतंत्र के महापर्व यानी राजस्थान विधानसभा के लिए हुए चुनाव में मतदान के लिए एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने एक ही बूथ पर जाकर मतदान किया। परिवार ने शनिवार को हुए मतदान में अन्य मतदाताओं के साथ उत्साह से इस महापर्व में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कोचरों का चौक िस्थत भैरव रतन स्कूल मतदान केन्द्र के भाग संख्या 132 पर एक परिवार के चार पीढ़ी के सदस्यों ने एक साथ मतदान किया। परिवार के मुखिया माणक चंद कोचर के साथ उनके पुत्रों, पुत्र वधुओं, पौत्र-पौत्र वधुओं, पड पौत्र और पड पौत्रियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कोचर परिवार के सदस्य पंकज कोचर ने बताया कि भैरव रतन स्कूल मतदान केन्द्र पर दूसरी पीढ़ी के सदस्यों प्रियंकर कोचर, चन्द्र कुमार कोचर, कमल चंद कोचर, प्रवीण कोचर, सुशीला, वंदना, रिसम, सुंदर, तीसरी पीढ़ी के सदस्य पंकज कोचर, प्रतीक कोचर, विशाल कोचर, सौरभ कोचर ने मतदान किया।

वहीं चौथी पीढ़ी के सदस्यों में याशिका, हर्ष कोचर, करण कोचर आदि सदस्यों ने मतदान किया। इस अवसर पर परिवार के मुखिया माणक चंद कोचर ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। परिवार के सदस्यों ने लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साह के साथ मतदान किया।


CATEGORIES
Share This