Bikaner: पूगल की बालिकाओं का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रहा दबदबा….


बीकानेर बज्जू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर चल रही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन पूगल की बालिकाओं का दबदबा रहा।

दूसरे दिन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा, आरपी देवीलाल ज्याणी, प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश बिश्नोई, जगमोहन मीना, व्याख्याता भारत भूषण, अध्यापक श्रवण धायल आदि पहुंचे और बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के खेल प्रभारी शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश बिश्नोई, कैलाश खिलेरी, प्रकाश मेघवाल ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पूगल विजेता व बज्जू उपविजेता, कबड्डी जूनियर वर्ग में झझू विजेता व पूगल उपविजेता, खोखो में सीनियर वर्ग पूगल विजेता व बज्जू उपविजेता खोखो। जूनियर वर्ग में दामोलाई विजेता व पूगल उपविजेता रही।

सीनियर वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर वर्ग में मूलीदेवी बज्जू प्रथम, हवा कुमारी बज्जू द्वितीय, 200 मीटर में सीता पूगल प्रथम, आरती पूगल द्वितीय, गोला फेंक में संतोष ग्राम कक्कू प्रथम, विदेश ग्राम पूगल द्वितीय, डिस्कस थ्रो में संतोष ग्राम कक्कू प्रथम , भाला फेंक में रचना बज्जू द्वितीय, भावना बज्जू प्रथम एवं संतोष कक्कू द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग एथलेटिक्स में 100 मीटर में परीना ग्राम दामोलाई प्रथम, राधा ग्राम जैतासर द्वितीय, 200 मीटर में कविता दामोलाई प्रथम, मनीषा झाझू द्वितीय, डिस्कस में काली दामोलाई प्रथम, अनिता जैतासर द्वितीय, गोला फेंक में चंपा झाझू प्रथम, ऐना जैतासर द्वितीय, भाला। थ्रोइंग में मुली जैतासर प्रथम व काली दामोलाई द्वितीय स्थान पर रहे। समापन मंगलवार को होगा।

विजिलेंस अवेयरनेस वीक की शुरुआत, 124 बटालियन के कमान्डेंट ने दिलाई शपथ

बीएसएफ 124 बटालियन में विजिलेंस अवेयरनेस वीक की शुरुआत सोवार से हुई। पांच अक्टूबर तक चलने वाली इस वीक में 124 बटालियन के 5 अधिकारी, 25 अधीनस्थ अधिकारी और 45 जवानों ने और बीएसएफ की सभी सीमा चौकी पर 1 ऑफिसर, 50 अधीनस्थ अधिकारी और 200 जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 124 बटालियन के कमांडेंट संजय तिवारी ने सभी अफसरों व जवानों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विजिलेंस अवेयरनेस वीक मनाने का मुख्य मकसद भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता लाना है। विजिलेंस अवेयरनेस वीक-2023 के दौरान बीएसएफ हेडक्वार्टर में प्रमुख जगहों पर भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक करते बैनर, पोस्टर और स्लोगन दिखाई जाएंगे। इसके अलावा सार्थक भारत-समृद्ध भारत पर निबंध कंपटीशन, डिबेट और लेक्चर कराए जाएंगे।


CATEGORIES
Share This