Bikaner घरेलू गैस सिलेंडर रिफलिंग करते एक गिरफ्तार, दस सिलेंडर जब्त…


बीकानेर रसद विभाग ने शहर में फिर एक कार्रवाई की है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी से घरेलू सिलेंडर व रिफिल करने वाली मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई जिला रसद अधिकारी सुभाष कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन निरीक्षक संदीप व पवन कुमार ने की।

जिला रसद अधिकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर मुरलीधर व्यास नगर में एक ऑटो सर्विस सेन्टर पर छापेमारी की गई। यहां से दस गैस सिलेण्डर, एक रिफलिंग मशीन,एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया। संचालक ओम हर्ष घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग करता पाया गया।

छापेमारी के दौरान वहां मौजूद एक ऑटो रिक्शा चालक अपना ऑटो लेकर फरार हो गया। इस दौरान संचालक से पूछताछ पर बताया कि सिलेंडर गैस एजेन्सी के डिलवरी बॉय से सिलेंडर लिए थे। अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों को कंपनी को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के दौरान ऑटो रिक्शा चालक अपना ऑटो लेकर फरार हो गया। जिला रसद विभाग की ओर से घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से रिफिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान दस गैस सिलेण्डर, एक रिफलिंग मशीन,एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया।

29 को रोटरी क्लब देगा राजस्थानी साहित्य सम्मान

बीकानेर रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा सम्मान समारोह 29 अक्टूबर को रोटरी क्लब सभा भवन, सादुलगंज में रखा गया है। पूर्व प्रान्तपाल अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संस्थान का सर्वोच्च 51 हजार रुपए का ”कला डूंगर कल्याणी” राजस्थानी शिखर पुरस्कार साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ को, 21 हजार रुपए का राजस्थानी गद्य पुरस्कार ”खींवराज मुन्नीलाल सोनी” जितेन्द्र निर्मोही कोटा को तथा सूरतगढ़ के लेखक हरिमोहन सारस्वत को ”ब्रज उर्मी अग्रवाल” पुरस्कार दिया जाएगा। क्लब अध्यक्ष हरीश कोठारी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि एनएचएम निदेशक जितेन्द्र कुमार सोनी और विशिष्ट अतिथि प्रांतपाल पवन खंडेवाल होंगे।


CATEGORIES
Share This