14 October :आज का अपना राशिफल..










मेष
पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बन रही हैं। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि बहुत फायदेमंद भी साबित होगी। कुछ समय मन मुताबिक कार्यों में समय व्यतीत करके आप प्रफुल्लित और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- संबंध बनाते व्यवहारिक दृष्टिकोण रखे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रखना ही उचित है। आय के साधन तो बढ़ेंगे, परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। अत्यधिक व्यवस्था के चलते घर परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।
वृष
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। आज किसी लंबे समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी। अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचाने और उन्हें सही दिशा में लगाएं। भाइयों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। अपनी योजनाओं को जल्दी क्रियान्वित करने पर भी ध्यान दें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में आज बिल्कुल भी निवेश ना करें। घर में मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं।
मिथुन
पॉजिटिव- रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों पर भी समय व्यतीत करें। इससे मन प्रफुल्लित रहेगा। नए नए संपर्क बनेंगे और उनके मार्गदर्शन से कोई समस्या भी दूर होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती हैं।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक स्थिति अथवा विवादित मामलों में अपने गुस्से पर काबू रखें और धैर्य से समाधान ढूंढे। कोई भी सरकारी कार्य निकलवाने के लिए अनैतिक गतिविधियों का सहारा ना लें। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
कर्क
पॉजिटिव- आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी वजह से आर्थिक नुकसान होने की स्थिति बन रही है। भावुकता और आलस की वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आ सकती है। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें। जिससे कि वह अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें।
सिंह
पॉजिटिव – आज आपकी कोई पुरानी समस्या हल होने वाली है। आपका विवेक और सूझबूझ से लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा तथा हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के पेपर वर्क में चल रहे व्यवधान दूर होंगे।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को जग जाहिर न करें तथा दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर उचित रूपरेखा बनाएं
कन्या
पॉजिटिव– आज आपकी कोई पारिवारिक समस्या दूर होने वाली है, जिससे आप अपने आप को मानसिक व भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। महिलाओं को कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है, इसलिए अपनी पूरी क्षमता और मेहनत अपने कार्यों को पूरा करने में लगा दें।
नेगेटिव- किसी भी विवादित मामलों में अपने दखलअंदाजी ना करें। गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन पर भी जरूर अमल करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह ना बने।
तुला
पॉजिटिव- आपके साथ कोई ऐसी घटना घटित होगी जिसके बारे में आपने कभी अनुमान भी नहीं लगाया होगा। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का आभास होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी निर्णय लेने में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन रहेगा और आप किसी समस्या से भी बच जाएंगे।
नेगेटिव- किसी से भी ज्यादा मदद की उम्मीद ना रखकर खुद ही अपने कार्यों को अंजाम दे। आज किसी भी तरह उधारी अथवा लेन-देन ना करें, तो बेहतर है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में विवेक और समझदारी से काम ले। जल्दी आवेश में आना संबंधों को बिगाड़ भी सकता है।
वृश्चिक
पॉजिटिव- धर्म-कर्म तथा अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या दूर करने में आपका योगदान रहेगा और इससे आपको खुशी भी मिलेगी। बच्चे भी इस समय पूर्ण रूप से अनुशासित तथा पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है तो फिलहाल कुछ समय के लिए टालना उचित है। दूसरों के कार्यों को कॉपी करने की बजाय अपनी ही कार्य क्षमता तथा योग्यता के अनुरूप कार्य करें। कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है, इसलिए सावधान रहें।
धनु
पॉजिटिव- आज पूरा दिन व्यक्तिगत गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। घर में खास मेहमानो के आगमन से व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। उपहारों का आदान-प्रदान घर में खुशनुमा वातावरण बनाएगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने या बिन मांगे सलाह देने से आपके प्रति अपमानजनक स्थिति भी बन सकती है। बजट व्यवस्थित रखने के लिए अनावश्यक जरूरतों पर काबू बनाकर रखें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है।
मकर
पॉजिटिव- कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग द्वारा फैसला आपके पक्ष में होने की ही संभावना है। सूझबूझ और विवेक से काम ले। सफलता निश्चित है। बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने तथा भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना ले, वरना दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान ही कर बैठेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
कुंभ
पॉजिटिव- बदलते परिवेश की वजह से कुछ नीतियां आपने बनाई है, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बीमा तथा निवेश संबंधी कार्यों में भी पैसा लगाना उत्तम रहेगा। कोई भी असमंजस की स्थिति बनने पर घबराने की बजाय मनन और चिंतन करें, जल्दी ही आपको अपने समस्याओं का समाधान मिल जाएगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग विशेष रूप से ध्यान रखें कि व्यर्थ की दोस्ती और गतिविधियों में समय व्यतीत ना करें, क्योंकि इसका कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होने वाला है। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देना भी अति आवश्यक है। इस समय कोई भी लेनदेन करना नुकसानदायक रह सकता है।
मीन![]()
पॉजिटिव- फाइनेंस से संबंधित कोई भी निर्णय लेने या कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में भी कुछ नयापन लाने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी। तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अवांछित लोगों के साथ मेल मुलाकात रखना आपकी मानहानि का कारण बनेगा तथा समय भी बर्बाद होगा। कोई व्यक्ति आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें।

