प्रेग्नेंट महिला को टैंकर ने रौंदा, सड़क पर जन्मी बेटी:


जोधपुर में गुरुवार को टैंकर ने बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को चपेट में ले लिया। महिला 8 माह की गर्भवती थी। टैंकर महिला को रौंदता हुआ निकल गया। महिला की सड़क पर ही डिलीवरी हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने नवजात बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया

हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति और दो बच्चों की हालत गंभीर है। महिला जोधपुर से केरू गांव अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी।


CATEGORIES
Share This