बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से पहले वसुंधरा की धार्मिक यात्रा










बीजेपी की राजस्थान में परिवर्तन यात्राओं से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धार्मिक यात्रा पर जा रही हैं। राजे का शुक्रवार (1 सितंबर) काे एक दिन का देव दर्शन का प्लान है। राजे देव दर्शन की शुरुआत राजसमंद जिले में स्थिति चारभुजा मंदिर से करने जा रही है। इसी मंदिर से राजे ने साल 2013 और 2018 में भी यात्रा की शुरुआत की थी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

