RPL में अब तक जयपुर सिरमौर:जोधपुर की टीम देर रात कोटा से हारी, म्यूजिकल नाइट से जोधपुरवासियों ने दी विदाई










राजस्थान प्रीमियर लीग के फर्स्ट एडिशन के 9 मैच जोधपुर के बरकतुल्लाह खास स्टेडियम में पूरे हुए। जोधपुर वासियों ने बड़ी संख्या में स्टेडियम में आकर इस कार्यक्रम की जोधपुर से म्यूजिकल नाइट में विदाई की। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और सिंगर प्राजंल दहिया ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी तो जोधपुर वासी झूमने लगे। वहीं देर रात तक चले रोमांचक मुकाबले में कोटा की टीम ने जोधपुर को चार रन से मात देकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। जयपुर की टीम अपने तीनों मैच जीत कर इस लिस्ट में टॉप पर है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

