जयपुर में 19 सितंबर को बंद हो सकती है मेट्रो










जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जेएमआरसी) के कर्मचारियों ने 19 सितंबर से मेट्रो ट्रेन का संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। प्रमोशन पॉलिसी नहीं बनने से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार से धरना देकर और काली पट्टी बांधकर अपने आंदोलन की शुरुआत की है। ये आंदोलन चरणबद्ध चलेगा। इसके बाद भी अगर प्रशासन सुनवाई नहीं करता तो 19 सितंबर से कार्य बहिष्कार करके मेट्रो का संचालन बंद किया जाएगा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

