सरदारशहर में तेज रफ्तार बस ने पिकअप को मारी टक्कर


सरदारशहर में मंगलवार देर रात निजी बस और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक की मौत हो गई। वहीं, पिकअप चालक घायल हो गया। हादसा हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर गांव हरियासर के पास हुआ।

हेड कॉन्स्टेबल कस्वा ने बताया कि सुजानगढ़ के मोहम्मद यूसुफ ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार रात को मेरा भतीजा इमरान पुत्र फजूल रहमान पिकअप में तिरपाल भरकर पिकअप चालक महेंद्र निवासी बिदासर के साथ संगरिया के लिए रवाना हुआ था। रात को 1 बजे हरियासर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक निजी बस के चालक ने बस को तेज गति व लापरवाही से चलते हुए पिकअप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में इमरान की मौत हो गई और चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया


CATEGORIES
Share This