जेल में तौलिए से लटका मिला बंदी का शव:पॉक्सो मामले में था विचाराधीन










जिला कारागृह में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बैरिक नंबर चार में पॉक्सो के आरोप में विचाराधीन कैदी का शव जेलर ऑफिस के पास बाथरुम में तौलिए से लटका मिला। बंदी प्रभुराम मेघवाल (23) पॉक्सो मामले में जिला जेल में तीन महीने से बंद था और मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। जेल प्रशासन को सुबह करीब 9 बजे घटना का पता लगा, जब जेल में बंदियों की गिनती की जा रही थी। प्रभुराम मेघवाल के वहां न होने पर उसकी तलाश की गई तो वह बाथरुम में मृत मिला। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और डॉक्टर स्टाफ के साथ जिला जेल पहुंचे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कार्रवाई कर परिजनों को सूचना दी। चूरू जिला कारागृह में बीते एक साल में यह दूसरी कस्टोडियन डेथ है। इससे पहले 25 जुलाई 2022 को भी पॉक्सो के ही आरोपी बंदी का चूरू जिला जेल में तौलिए से लटका शव मिला था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

