अनूपगढ़ बस स्टैंड पर फायरिंग का मामला










अनूपगढ़ के केंद्रीय बस स्टैंड पर 7 दिन पहले एक दंपती से मारपीट के बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनो युवकों से 31 बोर की पिस्तौल बरामद की है। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 31 अगस्त को अनूपगढ़ के गांव 15 ए आने के लिए एक दम्पति ने श्रीगंगानगर से यात्रा शुरु की थी, रत्तेवाला के पास से ही दम्पति और गिरफ्तार किए गए युवकों में सीट को लेकर हुए विवाद पर शुरु हो गया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

