3 साल से घर जमाई रहा युवक फंदे पर लटका










3 साल से घर जमाई रह रहे युवक ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। युवक खेत में पेड़ से फंदा लगाकर लटका मिला। मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा- जिसमें अपने सास-ससुर और साली को मौत का जिम्मेदार बताया। घर में नौकरों की तरह हर काम करवाकर परेशान करने आरोप भी लगाया है।
मामला सीकर के उद्योग नगर इलाके के गांव गोकुलपुरा का है। पुलिस ने युवक के भाई की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

