दोस्त को छोड़ने गए युवक पर जानलेवा हमला










एक युवक को रात के समय अपने दोस्त को उसके गांव छोड़ने जाना महंगा पड़ गया। उसका और उसके दो दोस्तों का गांव में पहुंचने पर एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि उक्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहे की सब्बल के वार से उसकी कोहनी टूट गई। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में रावतसर पुलिस थाना में दम्पति और उनके बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

