3 जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनों का मिला ठहराव


यात्रियों की सुविधा एवं आमजनता की मांग पर रेल प्रशासन ने कोटा मंडल के दो स्टेशनों पर तीन जोड़ी सुपरपास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू किया है। मंगलवार से हावड़ा गांधीधाम गरबा व बुधवार से इंदौर नई दिल्ली ट्रेन का ठहराव श्रीमहावीर जी स्टेशन पर होगा। जबकि बुधवार से हिंडौन सिटी स्टेशन पर सोगरिया नई दिल्ली ट्रेन रुकने लगेगी। प्रायोगिक रूप से दो मिनट का ठहराव छह महीने के लिए किया गया है। यात्री भार मिलने पर इस ठहराव को स्थाई भी किया जा सकता है।


CATEGORIES
Share This