अजमेर वन विभाग की कार्रवाई:राज्य वृक्ष खेजड़ी की अवैध कटाई










वन विभाग अजमेर की टीम ने खेजड़ी के पेड़ों की कटाई कर अवैध रूप से लकड़ी ले जाते दो ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा है। टीम ने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित करीब 11 टन लकड़ी जब्त की है। लकड़ियों की अनुमानित कीमत 60 से 65 हजार रुपए तक बताई जा रही है। जब्त ट्रैक्टर ट्रॉलियों और लकड़ी को रूपनगढ़ नाका परिसर में रखवाया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

