15 लाख की नशे की खेप पकड़ी










शहर की उधोगनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक के पास से साढ़े 4 किलो के करीब चरस बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत 15 लाख रूपए के आसपास बताई गई है। आरोपी राहुल महावर (21) तालाब गांव थाना अनन्तपुरा का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी से तस्करी के नेटवर्क के बारें में पूछताछ की जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

