बीकानेर में फार्मासिस्ट हड़ताल पर:पीबीएम अस्पताल में नहीं मिल रही फ्री दवाएं


बीकानेर के सभी सरकारी फार्मासिस्ट हड़ताल पर चले गए हैं। एक दिन की हड़ताल के चलते पीबीएम अस्पताल के दवा वितरण केंद्रों की व्यवस्था लड़खड़ा गई। यहां तक कि गांवों में भी दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिसका असर अगले कुछ दिन तक देखा जा सकता है।

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के आह्वान पर पिछले 23 दिन से आंदोलन चल रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को फार्मासिस्ट ने सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 7 सूत्री मांगों के तहत जिले के सभी सेवारत फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान स्वास्थ्य भवन में धरना जारी रहा। जिलें के समस्त अस्पतालों में दवा वितरण बंद रहा और दवा वितरण केंद्रों पर लंबी भीड़ रही। साथ ही जिले में नव संचालित टेस्टिंग लेब में भी कार्य ठप रहा।


CATEGORIES
Share This