10वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार


चितरी थाना पुलिस ने किडनैप और रेप के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी अपराधी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी 10वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा का किडनैप कर ले गया था और उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

चितरी थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया की 19 अक्टूबर 2022 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया की उसकी नाबालिग बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। 14 अक्टूबर 2022 को उसकी बेटी स्कूल में पढ़ने गई थी। शाम तक वह वापस घर नहीं आई। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। इस पर पिता ने उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का शक जताया था। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच नाबालिग घर लौट आई थी।


CATEGORIES
Share This