गाड़ियों पर पथराव करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार










सदर थाना पुलिस ने 4 बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। चारों बदमाशों ने 2 दिन पहले उदयपुर रोड पर देवल के पास एक कार पर पथराव कर कांच फोड़ दिए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शौक पूरे करने के लिए वारदात करने की बात कबूल कर ली है।
सदर थाना एसआई प्रभुलाल ने बताया कि डूंगरपुर नवाडेरा निवासी हुसैन पुत्र इब्राहिम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि 1 सितंबर की रात के समय वह अपने दोस्तों के साथ कार लेकर अजमेर शरीफ दरगाह जियारत के लिए जा रहा था। रात करीब 11 बजे उदयपुर रोड पर देवल गांव के पास पहुंचा। उसी समय पुलिया के पास खेतों की ओर से 5 बदमाश आए। बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया। कार के आगे का कांच फोड़ दिया। उन्होंने हाथ जोड़े और जाने देने की बात कही। इसके बाद वे कार लेकर निकल गए। बदमाशों ने फिर से पत्थर मारा, जिससे कार के पीछे का कांच भी फूट गया था। मौके से पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया था।

