सिस्टम की लापरवाही से ट्रीटमेंट प्लांट में डूबा युवक, मौत:










सीवरेज प्लांट के पास गंदे पानी में डूबने से बुधवार शाम एक युवक की मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। इस पूरे मामले में सिस्टम की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां ट्रीटमेंट प्लांट में शहर का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन इसकी निगरानी को लेकर कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में गंदा पानी चोरी कर खेती कर रहे है। यहां खेत में पानी पहुंचाने के लिए एक किसान के यहां रखे युवक को डूबने से मौत हो गई। मामला बाड़मेर जिले कुड़ला ट्रीटमेंट प्लांट का है। घटना के 5 घंटे बाद पुलिस व प्रशासन की टीमें पहुंची। इससे पहले ग्रामीण व सरपंच मामले को दबाने में जुटे रहे और पुलिस तक को घटना की सूचना नहीं दी गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

