बेरहमी से मारपीट करने पर व्यक्ति की मौत, 5 गिरफ्तार


जमीनी विवाद को लेकर 60 साल के व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। 40 दिन बाद उसने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्डर बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना कस्बे शोभाला जैतमाल गांव 10 अगस्त की है। बीते करीब 40 दिनों से मृतक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। ऐसा बताया जा रहा है कि गंभीर चोट होने के कारण मौत हो गई।


CATEGORIES
Share This