सिलेंडर में विस्फोट, एक ही परिवार के तीन घायल:


बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सिलेंडर में आग लगने से तीन जने घायल हो गए। तीनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत खतरे से बाहर है। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दी जा सकती है, जबकि मंजू नामक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना पुरानी लाइन क्षेत्र की है। जहां मंगलवार सुबह नाश्ता बनाने के लिए परिवार ने गैस चूल्हे पर जैसे ही मंजू ने लाइटर जलाया, वैसे ही तेज आग लगी और धमाका हो गया। पहले से सिलेंडर लीक था, जिसका घर वालों को पता ही नहीं चला। हादसे में मूलचंद, उसका बेटा पुनीत (4) और पत्नी मंजू घायल हो गई। मूलचंद और पुनीत की हालत खतरे से बाहर है लेकिन मंजू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे ट्रोमा सेंटर की आईसीयू में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। धमाका तेज होने के कारण पड़ौसी भी पहुंच गए। पड़ौसियों ने ही सबसे पहले घायलों को संभाला। पुलिस का मानना है कि सिलेंडर लीकेज होने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है


CATEGORIES
Share This