मलेरिया और डेंगू से घबराया हेल्थ डिपार्टमेंट:इस साल मलेरिया से अब तक दो मौतें


बीकानेर में मलेरिया रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस साल में अब तक दो रोगियों की मौत मलेरिया के कारण हो चुकी है। इस बीच रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट भी बढ़ते मलेरिया व डेंगू रोगियों के कारण सक्रिय हो गया है।

हेल्थ डिपोर्टमेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर में मलेरिया के अब तक 89 रोगी सामने आ चुके हैं, जिसमें दो की मौत हो गई। दोनों ही मौत ग्रामीण क्षेत्रों में हुई है। मलेरिया का सबसे ज्यादा असर कोलायत व बज्जू में देखने को मिला है। मलेरिया के रोगियों की संख्या इन्हीं क्षेत्रों में ज्यादा बढ़ी है। पिछले दिनों बारिश के बाद इन्हीं क्षेत्रों में जगह-जगह पानी एकत्र हो गया था। जो अब मलेरिया मच्छरों का डेरा बन गया है


CATEGORIES
Share This