सड़क हादसा नहीं बल्कि दोहरा हत्याकांड










बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस का मानना है कि एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने से नाराज परिवार के सदस्य ने पिकअप गाड़ी से मोटर साइकिल चालक को रौंद दिया। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक मुनीराम को डिटेन किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

