चोरी की वारदात:नगर के एटीएम को उखाड़ने निकली थी बदमाशों की टीम










हरियाणा व राजस्थान के 7 बदमाशों की टीम एटीएम उखाड़ने जब रवाना हुई तो सभी का मानस नगर से एटीएम उखाड़ने का था, लेकिन नगर पहुंचने पर उजाला होने के डर से रास्ते में गोपालगढ़ के एटीएम उखाड़कर 34.76 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने 48 घंटो के भीतर ही घटना का खुलासा कर टीम के मुख्य सरगना मकसूद को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। एटीएम के रुपए अभी हरियाणा के बदमाशों के पास है। वही पुलिस अन्य साथियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। कामां एएसपी हिम्मत सिंह ने बताया की रविवार की सुबह करीब सवा तीन बजे बदमाशों द्वारा गोपालगढ़ के 34.76 लाख रुपए से भरे हुए एटीएम को उखाड़कर ले गए थे। जिसके लिए चार टीम गठित की गई। साथ ही हरियाणा जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

