सड़क दुर्घटना में अजमेर के दो जनों की मौत


आगरा के खेरागढ़ में एनएच-2 ग्वालियर हाईवे पर खड़े कंटेनर में इनोवा कार घुस गई। कार में आगे की सीट पर बैठे अजमेर निवासी चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे सैंया थाना क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नला बाजार अजमेर निवासी भूषण हरवानी पुत्र गोपाल दास हरवानी व श्रीकृष्ण पुत्र अमरचंद के रूप में हुई है। दोनों आगरा की तरफ से धौलपुर की ओर जा रहे थे।


CATEGORIES
Share This