रेलवे: टिकट चेकिंग में बीकानेर मंडल को रिकॉर्ड आमदनी हुई










उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) के बीकानेर मंडल में हुए टिकट चेकिंग अभियान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले पांच महीनों में रेल अधिकारियों ने एक लाख, 13 हजार, 388 प्रकरण बनाए थे। जिनसे रेलवे को 4 करोड़, 80 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक महेश चंद जेवलिया ने बताया कि बिना टिकट अथवा अनधिकृत टिकट से यात्रा की रोकथाम के लिए रेलवे लगातार टिकट चेकिंग कर रहा है। इसके अलावा रेल अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टिकट चेकिंग अभियान भी चलाए जाते हैं। बीकानेर रेल मंडल को वर्ष 2023-24 के प्रथम 5 माह अप्रैल से अगस्त तक टिकट चेकिंग से 1,13,388 प्रकरणों से लगभग 4 करोड़ 80 लाख रुपयों का राजस्व प्राप्त हुआ, जोकि पिछले वर्ष इसी अवधि अप्रैल से अगस्त 2022 के दौरान दर्ज किए गए 98993 से प्राप्त राजस्व रुपए लगभग 4 करोड़ 71 लाख से 01.95 प्रतिशत अधिक है।

