भिड़ंत में दो कारों के परखच्चे उड़े:रिटायर आर्मी पर्सन की मौत


लाडनूं में कसुम्बी फांटा के पास बुधवार शाम 5.30 बजे स्विफ्ट कार और इनोवा में आमने-आमने जबरदस्त टक्कर हो गई। स्विफ्ट कार में एयरबैग नहीं खुलने से रिटायर आर्मी पर्सन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इनोवा कार में एयरबैग खुलने से सवार दो लोगों की जान बच गई। दोनों गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है।


CATEGORIES
Share This