मोबाइल की किस्त नहीं चुकाने पर दोस्त को पीटा:










देवली में दोस्त ने मोबाइल की किश्त नहीं चुकाई तो उसकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना क्षेत्र के कीरों की ढाणी का है।
हेड कॉन्स्टेबल संदीप यादव ने बताया कि देवपुरा निवासी किशन गोपाल बारेठ ने अपने दोस्त सांवरा कीर के साथ 15 दिन पहले मारपीट की थी। दरअसल, सांवरा कीर का सिविल खराब चल रहा था। जिसे लेकर दोस्त किशन गोपाल ने उसे किश्तों पर एंड्रॉयड मोबाइल फोन दिला दिया। सांवरा कीर ने मोबाइल की किश्त जमा नहीं कराई। जिस पर किशन ने सांवरा को बार-बार उलाहना दिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

