जयपुर में निकली गोविंददेवजी की शाही सवारी


जयपुर की आराध्य गोविंददेवजी शुक्रवार को नगर भ्रमण पर निकले हैं। शोभायात्रा शुक्रवार को मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। जो जलेबी चौक, हवा महल, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार, बगरू वालों का रास्ता होते हुए श्री गोपीनाथ जी के मंदिर पहुंचेगी। इस शोभा यात्रा के लिए ठाकुर जी फूलों से सजे रथ पर विराजित किया गया है। इसके साथ शोभा यात्रा में 22 अलग-अलग तरीके की झांकियां संकीर्तन मंडली बैंड आदि शामिल हो रहे हैं।


CATEGORIES
Share This