महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी










अजमेर शहर में मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगी महिला के गले से कुछ महिलाएं चेन तोड़ ले गईं। कतार में साथ चल रही दो तीन महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं। गेगल थाना पुलिस ने अजमेर निवासी पीड़िता के बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

