चोरों से परेशान गांव वालों ने घेरा थाना










जोधपुर शहर के नजदीक लोरडी पंडितजी गांव में पिछले कई समय से हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों ने रोष जताया। थाने का घेराव किया और पुलिस की कार्रवाई नहीं होने पर नागौर हाईवे जाम करने की भी धमकी दी
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 4 साल से उनके गांव में लगातार चोरियां हो रही है लेकिन एक भी वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है। इस दौरान चोरों ने 10 से ज्यादा घरों को निशाना बनाया है लेकिन पुलिस किसी भी मामले में ना तो चोरों को पकड़ पाई है और ना ही चोरी हुए माल की बरामदगी हुई है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

