मकान की खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर घुसा चोर:सोने चांदी के जेवर चुराए










जोधपुर ग्रामीण की बिलाड़ा थाना पुलिस ने सोना चांदी के जेवर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 6 सितंबर को प्रार्थी बिलाल मोहम्मद निवासी मोती चौक बिलाड़ा ने थाने में रिपोर्ट पेश की। बताया कि 4 सितंबर की रात को अज्ञात चोर उसके मकान की खिड़की से अंदर घुसे और कमरे के ताले तोड़कर पांच तोला सोने के जेवरात और 5 तोला चांदी के जेवरात सहित एक मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

