नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर पुलिस की कार्रवाई:


मादक पदार्थों की तस्करी से बनाई संपति पर अब पुलिस का डंडा चलेगा। इसकी शुरुआत अब ग्रामीण पुलिस में हो चुकी है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और तस्करों पर नकल करने के लिए अब पुलिस अब एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने 1 लाख रुपए के राज्य स्तरीय फरार इनामी अपराधी हनुमान राम पुत्र भल्लाराम विश्नोई निवासी चोढ़ा पुलिस थाना कापरड़ा के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को अभिग्रहण करने की कार्रवाई प्रारंभ की। इसके अलावा 6 अन्य तस्करों के खिलाफ भी ये कार्रवाई शुरू कर दी है


CATEGORIES
Share This