बेंगलुरु-दिल्ली से आए फूलों से सजेगा राधारानी का दरबार










जयपुर के जगतपुरा हरे कृष्ण मार्ग स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में शनिवार को राधारानी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। इसमें दक्षिण भारत के मशहूर कांचीपुरम से मंगाई विशेष सिल्क व वृंदावनधाम से आने वाली रंग बिरंगी पोशाकों से राधा रानी का नयना अभिराम श्रृंगार होगा। वहीं शाम को 108 कलशों से अभिषेक और महाआरती के बाद रात को मुख्य मंदिर परिसर में पालकी में भगवान के दिव्य दर्शन होंगे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

