आज का मानसून अपडेट:आज भी 16 जिलों में होगी बारिश










राजस्थान में सितंबर आखिरी और अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम अब आगे बढ़कर झारखंड-छत्तीसगढ़ तक आ गया है। ये सिस्टम आगे बढ़ रहा है।
इसका असर आज से राजस्थान की दक्षिण-पूर्वी सीमा पर देखने को मिलेगा। कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग के साथ जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
झुंझुनूं में गुरुवार के तेज बारिश हुई। यहां करीब 15 मिनट तक बारिश हुई।
अलवर-दौसा में एक इंच बरसात
पिछले 24 मेंअलवर, दौसा, भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, करौली और राजसमंद जिले में बारिश हुई। अलवर-दौसा जिले के कुछ हिस्सों में एक इंच पानी बरसा। जयपुर, हनुमानगढ़, भरतपुर जिलों में भी कहीं-कहीं 10 से 11MM तक बरसात हुई। मौसम विभाग ने आज भी 16 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
जयपुर मौसम केन्द्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक आज भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, बारां, बूंदी, दौसा, जयपुर, कोटा, झालावाड़, टोंक, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
23 सितम्बर को सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, जयपुर, झालावाड़, धौलपुर, दौसा, बूंदी, भरतपुर, बारां और अलवर जिले, जबकि 24 सितम्बर को इन जिलों के अलावा उदयपुर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भी बारिश हो सकती है।

