बुजुर्ग की हत्या के विरोध में थाने का घेराव










सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या के मामले में सैकड़ों ग्रामीण पूर्व विधायक व माकपा नेता अमराराम के नेतृत्व में दांतारामगढ़ पुलिस थाने के आगे धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। माकपा के प्रवक्ता इंदर सिंह लांबा ने बताया कि 10 सितंबर रात को डांसरोली के रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग मालूराम की आरोपियों ने पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी बुजुर्ग के शव को करड़-चक सड़क पर फेंककर चले गए थे। सुबह ग्रामीणों को इस वारदात का पता चला तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

