अवैध शराब बेचने वाला आरोपी 5 महीने बाद गिरफ्तार


सीकर की नेछवा थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी सब इंस्पेक्टर रामकिशन ने बताया कि 23 मार्च को मुखबिर की सूचना पर टीम शाहपुरा से डीडवाना जाने वाली रोड पर एक होटल के पास पहुंची। जहां एक युवक अवैध शराब लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। लेकिन जैसे ही युवक ने पुलिस को देखा तो वह अवैध शराब वहीं छोड़कर फरार हो गया।

 

अवैध शराब बेचने वाला आरोपी राकेश सिंह (25) निवासी किरडोली बडी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेवदडा गांव किसी से मिलने आया है। ऐसे में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।


CATEGORIES
Share This