बारिश के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा










डूंगरपुर में बारिश के बाद मौसमी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। तेज बुखार के साथ ही मलेरिया, टाइफाइड के साथ ही डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। हालत ये है कि 176 डेंगू मरीज अब तक सामने आ गए है, जबकि एक बच्चे की मौत भी हुई है। स्क्रब टाइफस से भी एक बच्चे की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में बीमारियों से पीड़ित मरीज से बेड फुल हो गए हैं। महिला और पुरुष के साथ बच्चे भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीज इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर भी बीमारियों से बचाव को लेकर सलाह दे रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

