ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, इलाज के दौरान पत्नी की मौत










जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव पायली में शुक्रवार सुबह घरेलू बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद पति ने गांव के पास बने रतनगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं घायल पत्नी विमला की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलने पर राजलदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

