​​​​​​​बागेश्वर धाम बाबा आज सीकर में निकालेंगे भक्तों की पर्चियां:


बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री आज सीकर आने वाले हैं। दरबार लगाकर भक्तों की पर्चियां निकालकर उनके जीवन की समस्या का समाधान बताएंगे। इससे पहले रोड शो निकाला जाएगा।

बागेश्वर बाबा सुबह करीब 1 बजे चार्टर्ड प्लेन से तारपुरा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से गाड़ियों के काफिले के साथ नवलगढ़ पुलिया के पास डाक बंगला पहुंचेंगे और रोड शो निकालेंगे। बाबा रोड शो के जरिए कल्याण सर्किल, बजरंग कांटा, कृषि मंडी होते हुए महिंद्रा शोरूम तक पहुंचेंगे। रोड शो और कार्यक्रम के दौरान करीब 50 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे। रोड शो के बाद करीब 2.30 से 3:30 के बीच जयपुर रोड पर स्थित लोहिया रिसॉर्ट जाएंगे।


CATEGORIES
Share This