अजमेर में मिली सिर कटी लाश


अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में सर और हाथ कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी चुनाराम जाट, सीओ भोपाल सिंह भाटी सहित क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार शव 8 से 10 पुराना है। शव को जानवरों ने नोच लिया है। हालांकि, क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौत के कारणों को लेकर मामले की जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This