बस-ट्रेलर की भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौत, 28 घायल


नागौर से 4 किलोमीटर दूर अमरपुरा गांव के मुख्य मार्ग पर आज सुबह 8:40 बजे प्राइवेट बस और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 28 यात्री घायल हैं। इनमें से चार गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना पर सदर, कोतवाली और सुरपालिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। फिर पिकअप से जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया


CATEGORIES
Share This