ज्वेलर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना










डीग में ज्वेलर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर नगदी और जेवरात पार कर ले गए। मामला कोतवाली थाने से 100 मीटर दूर तेडी पाडा मोहल्ला का है। वारदात का पता सुबह 5 बजे लगा। दुकान की शटर खुली हुई दिखाई दी तो दुकान मालिक ने सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और नाकाबंदी की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया
दुकान मालिक करण सोनी का कहना है कि दुकान से चोर चोरी कर ले गए। जिसकी सूचना हमें सुबह करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर दी। बोला कि तुम्हारी दुकान का शटर आधा खुल रहा है। यह सुनकर मैं और मेरे पिताजी दुकान पहुंचे तो दुकान की तिजोरी का ताला टूटा हुआ मिला। जिसमें सोने चांदी के जेवरात रखे थे। चोर सोने चांदी के जेवर ले गए। जिसकी सूचना हमने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद हमने डीग कोतवाली में मामला दर्ज कर दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया हम मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी होगा जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा

