बस-कार में भिड़ंत, 6 लोगों की मौत










हाईवे पर दो सांड सामने आने से बेकाबू हुई बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, उनके बेटे-बेटी शामिल है। हादसा भरतपुर के रूपवास इलाके में रविवार देर रात 1बजे हुआ। कार सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।
थानाधिकारी बनी सिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार हरेंद्र सिंह (32) पुत्र हेतरात निवासी निहालगंज-धौलपुर, हरेंद्र की पत्नी ममता (30), बेटी जान्हवी (6), उसके साढू संतोष (37) पुत्र सोवरन निवासी खरगपुर धौलपुर, संतोष की पत्नी सुधा (35) और बेटे अनुज (5) की मौत हो गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

