कार और ऊंट गाड़े में टक्कर, ऊंट की मौत


बीकानेर-जयपुर रोड पर श्रीडूंगरगढ़ के पास एक सड़क हादसे में रविवार रात ऊंट की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऊंट गाड़ा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। कार में सवार युवक भी घायल हो गए।

रविवार देर रात हाइवे पर चार कार सवार घायल घायल हो गए व एक ऊंट की मौत हो गई। सेरूणा के पास गाजियाबाद से बीकानेर जा रही कार ने ऊंट गाड़े को टक्कर मार दी। लकड़ी से भरा ऊंट गाड़ा बीकानेर की ओर जा रहा था। टक्कर से लकड़ियां ऊंट पर गिरी जिससे ऊंट की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं ऊंट गाड़ा चालक 34 वर्षीय भंवरा राम पुत्र गिरधर निवासी बांदनु घायल हो गया। उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ के सीएचसी ले जाया गया, जहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया


CATEGORIES
Share This