फूड पॉयजनिंग से 14 साल की बच्ची की मौत










उर्स के मेले में गोलगप्पे (पानी-पताशे) खाने से भाई-बहन की तबीयत बिगड़ गई। दोनों ही 15 सितम्बर से एमबी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती थे। रविवार को 14 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भाई की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई बरती और गोलगप्पे वाले को पाबंद करके छोड़ दिया। मामला उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र का है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

