कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत










सलूम्बर जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया है। थानाधिकारी लालुराम जाट ने बताया कि लसाड़िया के बांसी मार्ग पर लकुकालेवा क्षेत्र में कार और बाइक आमने-आमने आ रही थी। तभी दोनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।
बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनमें से 25 वर्षिय कालु पिता भेरा मीणा निवासी कालीभीत की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक शंकर पिता धन्ना मीणा निवासी कालीभीत घायल हो गया। जिसे एबुलेंस की मदद से एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मृतक कालु मीणा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि कार चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

